11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
श्रम की बूंदों से निखर उठा पालासनी तालाब, ढोल-थाली पर नाचते गाते किया श्रमदान
Play video

श्रम की बूंदों से निखर उठा पालासनी तालाब, ढोल-थाली पर नाचते गाते किया श्रमदान

अमृतम जलम महाअभियान में उमड़ा जनसैलाब  
Google source verification

जोधपुर .

सामाजिक सरोकारों की कड़ी में राजस्थान पत्रिका की ओर से बुधवार को लूणी पंचायत समिति के पालासनी ग्राम पंचायत के ऐतिहासिक तालाब पर श्रमदान कार्यक्रम हुआ। श्रमदान अभियान में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। अभियान में आए लोगों ने उत्साह के साथ श्रमदान कर पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण एवं वर्षा जल बचाए रखने की शपथ ली। अभियान में महिलाओं ने ढोल थाली की मधुर धुन पर नाचते गाते श्रमदान किया। महिलाओं में श्रमदान अभियान को लेकर उत्साह किस कदर था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महिलाओं ने मंगल गीत गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। अभियान में कई जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों स्कूली विद्यार्थियों सहित ग्रामीणों ने श्रमदान किया। अभियान के तहत श्रमदानियों ने तालाब की मिट्टी की खुदाई कर पाळ पर डाली। श्रमदान के बाद तालाब का स्वरूप निखरा नजर आया।

इन्होंने किया श्रमदान


कार्यक्रम में एसएलबीएस कॉलेज के चेयरमैन मंगलाराम गोदारा, विकास अधिकारी मोहनलाल चौधरी, सरपंच शकुंतला गोदारा, राज हॉस्पिटल के निदेशक डॉ राकेश चौधरी, पालासनी के पूर्व सरपंच धर्माराम चौधरी, बीसलपुर के पूर्व सरपंच छोगाराम चौधरी, डांगियावास सरपंच केसाराम, पालासनी के पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम गहलोत, हीराराम गहलोत सहित कई जनप्रतिनिधियों, पीथावास पंचायत के कोजाराम भेलिया, कमल गहलोत, प्रशासनिक अधिकारियों व ग्रामीणों ने श्रमदान किया।