11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
बतौर चालक अर्से से कर रहा है तस्करी, फिर खुद के नाम कराया ट्रेलर
Play video

बतौर चालक अर्से से कर रहा है तस्करी, फिर खुद के नाम कराया ट्रेलर

- ट्रेलर में 765 किलो डोडा पोस्त व अफीम का एक किलो दूध बरामदगी का मामला
Google source verification

जोधपुर.
कुड़ी भगतासनी थाने के सामने ट्रेलर से 765 किलो डोडा पोस्त व अफीम का एक किलो दूध बरामदगी में आरोपी ट्रेलर चालक लम्बे अर्से से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है। वह पहले ट्रक चालक था, लेकिन फिर मादक पदार्थ तस्करी शुरू कर दी थी। छह-सात माह पहले तक वह मात्र चालक था। फिर उसने अजमेर के एक व्यक्ति से ट्रेलर का पंजीयन खुद के नाम करा लिया था। इसी ट्रेलर से सात क्विंटल 65 किलो डोडा पोस्त व अफीम का दूध जब्त किया गया था।
सूत्रों के अनुसार बालेसर थानान्तर्गत ढांढणिया भायला गांव में खोड़ों का बास निवासी हड़मानराम पुत्र भंवरलाल जाट कई वर्षों से ट्रक चला रहा था। पिछले कुछ समय से ट्रक व्यवसाय में मंदी होने के कारण वह झारखण्ड से डोडा पोस्त लाकर गांव में बेचने लग गया था। ग्रामीणों की मानें तो वह उसने कुछ समय तक ट्रेलर ठेके पर ले रखा था और बदले में ऊंची राशि हर माह अदा करने लगा था। छह-सात माह पहले ही उसने अजमेर नम्बर का ट्रेलर खुद के नाम करवाया था। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में पुष्टि नहीं की है। पुलिस आरोपी से जांच कर रही है।
सस्ते दामों पर खरीदकर ऊंचे दाम पर बिक्री
आरोपी हड़मानराम ट्रेलर में अन्य माल की आड़ में झारखण्ड से डोडा पोस्त की तस्करी कर रहा था। झारखण्ड के कई जिलों में सस्ते दामों पर डोडा पोस्त मुहैया हो जाता है। जिसे खरीदकर जोधपुर व आस-पास के गांवों में ऊंचे दामों पर बेच रहा था। इस व्यवसाय में उसके साथ अन्य लोगों के शामिल होने का भी अंदेशा है।