10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर एयरपोर्ट पर अशोक गहलोत के साथ हुई ये शर्मनाक घटना, प्रीति जिंटा भी हुई थीं शिकार
Play video

जोधपुर एयरपोर्ट पर अशोक गहलोत के साथ हुई ये शर्मनाक घटना, प्रीति जिंटा भी हुई थीं शिकार

इस शर्मनाक घटना के बाद गहलोत ने नाराजगी जताई और बाद में उनका व्यवहार भी कुछ उखड़ा-उखड़ा सा देखने को मिला।
Google source verification

जोधपुर. शहर जिला कांग्रेस की ओर से शनिवार से दो दिवसीय मेरा बूथ मेरा गौरव प्रशिक्षण कार्यक्रम शहर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में शुरू हुआ है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी भाग लेने के लिए शनिवार सुबह जोधपुर पहुंचे। गहलोत सुबह जेट एयरवेज की फ्लाइट से पहुंचें हैं। यहां एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए आए कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों की भीड़ ने उनका ने जोश और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। लेकिन इस दौरान उनके साथ एक अप्रिय घटना घट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत एयरपोर्ट से बाहर आने लगे इस दौरान एक व्यक्ति ने उनका जबरदस्ती से हाथ खींच लिया। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया। वे गिरने वाले थे लेकिन समर्थकों ने उनको सहारा दिया। इस शर्मनाक घटना के बाद गहलोत ने नाराजगी जताई और बाद में उनका व्यवहार भी कुछ उखड़ा-उखड़ा सा देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि जिला कांग्रेस महासचिव सुरेश व्यास एवं शांतिलाल लिम्बा ने बताया कि 9 जून प्रात: 10 बजे शहर विधानसभा का कार्यक्रम महावीर काम्प्लेक्स, सूरसागर विधानसभा क्षेत्र का शाम 4 बजे जूना खेड़ापति बालाजी मंदिर के पीछे गौतम भवन में हो रहा है।

प्रीति जिंटा भी हुई थी शिकार


जोधपुर एयरपोर्ट पर आए दिन फिल्मी और राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों का आना-जाना लगा रहता है। एेसे में उनके प्रशंसकों की खासी भीड़ भी देखने को मिलती है। इसके चलते फिल्मी सितारों और राजनीतिक हस्तियों को दिक्कतों से दो-चार होना पड़ता है। जोधपुर में सलमान खान को जेल होने पर उनसे मुलाकात करने पहुंची फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा को भी एेसी ही एक शर्मनाक घटना का सामना करना पड़ा था। जब वे वापस मुंबई को लौट रहीं थीं। इस दौरान एक मीडियाकर्मी ने जबरदस्ती उनके आगे आकर फोटो लेने की कोशिश की। इससे वे गिरते-गिरते बचीं। यहां उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि अभी आप मुझे गिराएंगे फिर फोटो छाप कर कहेंगे कि प्रीति एयरपोर्ट पर गिर पड़ीं।