
वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. ज्योतिषाचार्य पंडित भोजराज द्विवेदी के मार्ग का अनावरण रविवार दोपहर को सरदारपुरा प्रथम ए रोड आइडीबीआइ बैंक के सामने हुआ। अध्यक्षता निगम महापौर घनश्याम ओझा ने की। मुख्य अतिथि रघुवीर सिंह देवड़ा थे। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, पूर्व न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास थे। इस अवसर पर संत समाज उमड़ा।