11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक दिन में लगाए ढा़ई लाख पौधे, सोशल डिस्टेंसिंग का ऐसे किया पालन
Play video

सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक दिन में लगाए ढा़ई लाख पौधे, सोशल डिस्टेंसिंग का ऐसे किया पालन

- जोधपुर सहायक प्रशिक्षण केन्द्र में लगाए एक हजार पौधे - दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने पौधरोपण कर किया आगाज
Google source verification

वीडियो- जेके भाटी/जोधपुर. केन्द्रीय सुरक्षा बल की ओर से नवम्बर माह तक ग्यारह लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली में पौधरोपण कर महा-वृक्षारोपण अभियान का आगाज किया। इस अभियान के तहत सहायक प्रशिक्षण केन्द्र सीमा सुरक्षा बल जोधपुर में भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पंकज धूमर महानिरीक्षक सहायक प्रशिक्षण केन्द्र व योगेन्द्रसिंह राठौड कमांडेंट के नेतृत्व में एक हजार पौधे लगाकर पौधरोपण किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण केन्द्र के अधिकारी व जवानों ने सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए पौधरोपण किया। सीमा सुरक्षा बल की विभिन्न संस्थानों व चौकियों में एक ही दिन में पौधरोपण करते हुए ढा़ई लाख पौधे लगाए गए। पर्यावरण के बचाव में सीमा सुरक्षा बल का हमेशा योगदान रहा हैं। थार जैसे मरूस्थल में भी सीमा सुरक्षा बल ने बोर्डर डयूटी के साथ कठिन परिश्रम करते हुए धरा को हरा भरा करने में अपना योगदान दिया हैं। धनंजय सिंह कमांडेंट ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल समय-समय पर पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में योगदान करता रहा हैं।