11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
संगठन प्रभारियों ने शुरू किया अभियान, गौरव यात्रा की तैयारियों पर मंथन
Play video

संगठन प्रभारियों ने शुरू किया अभियान, गौरव यात्रा की तैयारियों पर मंथन

- मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा २३ से २९ तक रहेगी जोधपुर संभाग में
Google source verification

जोधपुर.

भारतीय जनता पार्टी के हालही में बनाए गए जिला संगठन प्रभारियों और १३ जनों के विशेष पैनल ने अपना काम शुरू कर दिया है। संगठन प्रभारियों को गौरव यात्रा शुरू होने से पहले एक-एक अपने जिला क्षेत्र में बैठक लेने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी कड़ी में जोधपुर शहर संगठन प्रभारी और पाली नगर परिषद चेयरमैन महेन्द्र बोहरा बैठक लेने जोधपुर पहुंचे।
संगठन प्रभारी बोहरा ने ४ अगस्त से शुरू हो रही मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। जोधपुर संभाग में 23 से 29 अगस्त तक यात्रा रहेगी। जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में शास्त्री नगर स्थित स्टील भवन में बुधवार को बैठक हुई। मीडिया प्रभारी अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि संभाग में मुख्यमंत्री की यह यात्रा 23 अगस्त को तनोट राय से आरंभ होगी। संभाग के विभिन्न विधानसभा में जाने के बाद 29 अगस्त को जोधपुर पहुंचेगी। यहां पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर राजस्थान सरकार की एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। बैठक में महापौर घनश्याम ओझा, राजस्थान खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष जसवंतसिंह विश्नोई, नरेन्द्र कच्छवाह, राजेन्द्र बोराणा, जगत नारायण जोशी, अमिता चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

पैनल ने शुरू किया काम
भाजपा की ओर से प्रदेश स्तर पर १३ जनों का पैनल बनाया गया है। इसमें जोधपुर से प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। इन्ही में से एक प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता राजेन्द्र गहलोत ने संगठन की गतिविधियों एवं उद्देश्यों पर चर्चा की। इससे पहले जिला संगठन प्रभारी ने सभी पदाधिकारियों से परिचय किया।

तैयारियों में जुटने का आह्वान
कानकोर की निदेशक एवं राजस्थान गौरव यात्रा की जोधपुर जिला संयोजक सुश्री वनिता सेठ ने यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह यात्रा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करेगी। राजसिको के चैयरमेन मेघराज लोहिया, शहर विधायक कैलाष भंसाली व सूरसागर विधायक श्रीमती सूर्यकांता व्यास ने भी सबोधित किया। जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल ने संचालन किया। जिला महामंत्री मुकेश लोढ़ा ने आभार व्यक्त किया।

दी श्रद्धांजलि
पूर्व राजमाता श्रीमती कृष्णा कुमारी व संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक ललितेश शर्मा, सुखेश मेहता, घनश्याम त्रिवेदी, जेठूसिंह, आमिन कारवां, श्रीमती गणेशी देवी गोस्वामी, श्रीमती देशराज कंवर, गोविंदलाल अवस्थी और हादसे में काल कलिवत हुए हिमांशु पारीक, सिद्धांत गहलोत व कमलेश नागौरी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।