
जोधपुर
राजस्थान के बनाड़ रोड स्थित मार्बल गोदाम के संचालक को पांच मिनट के लिए ऑफिस सूना छोडऩा उस समय भारी पड़ गया, जब दो युवकों ने टेबल की दराज से अस्सी हजार रुपए व दस्तावेज का बैग चुरा लिया। ये मामला सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में युवकों की हरकत कैद हो गई। जिसके बाद संचालक ने बनाड़ थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया।
पुलिस के अनुसार भदवासिया में राजाराम नगर निवासी विनोदकुमार गोयल की बनाड़ रोड पर अरिहंत ऑटोमोबाइल के सामने दिव्या मार्बल नामक मार्बल का गोदाम है। बता दे कि गुरुवार अपराह्न 3.30 बजे गोयल ने ऑफिस की टेबल की दराज में बैग रख दिया। उसमें 80 हजार रुपए व पेन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम, क्रेडिट कार्ड व पांच हजार और सात हजार रुपए के दो चेक थे।
बैग रखने के बाद वह लघुशंका करने चला गया। पांच मिनट बाद वह लौटा तो दराज खुली व बैग गायब था। ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो एक युवक दराज से बैग गायब कर रहा था। बाहर एक युवक बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। बैग लेकर युवक अपने साथी के साथ भाग निकला।