
जोधपुर.
लघु उद्योग भारती जोधपुर अंचल की ओर से ‘कराधान के समाधान विषयक संगोष्ठी का आयोजन रविवार सुबह लघु उद्योग भारतीय अंचल कार्यालय में हुआ। कार्यक्रम में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया की। शुक्ला के रविवार सुबह पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर भाजपा शहर अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी व कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष ताराचन्द गोयल मौजूद रहे। लघु उद्योग भारती जोधपुर अंचल महासचिव महावीर चौपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य जीएसटी से भारतीय कराधान व्यवस्था में समस्याओं पर विचार रखे। आयकर विभाग के प्रधान सचिव एसके गुप्ता, केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर आयुक्त सीताराम मीणा एवं सुभाष अग्रवाल, राज्य वस्तु कर उपायुक्त वीपी सिंह उपस्थित रहे।