11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
बाल दिवस पर दिखा चुनावों का असर, बच्चों ने किया मतदान के प्रति जागरूक
Play video

बाल दिवस पर दिखा चुनावों का असर, बच्चों ने किया मतदान के प्रति जागरूक

बाल के दिवस के मौके पर रंगोली प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, कक्षा-कक्ष सजावट व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
Google source verification

जोधपुर. राबाउमावि राजमहल में बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ पूर्णिमा रानी ने बताया कि इस अवसर पर छात्राओं की ओर से निर्मित विभिन्न व्यंजनों के अलग-अलग स्टॉल्स लगाए गए। साथ ही कई प्रकार की झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया को समझाने के लिए छात्राओं ने मतदान में प्रयुक्त होने वाली कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट व नई मशीन वीवीपैट की कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुए मतदान के प्रति जागरूक किया। बाल के दिवस के मौके पर रंगोली प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, कक्षा-कक्ष सजावट व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।