10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
धूमधाम से मनाई जा रही चित्रगुप्त जयंती, कायस्थ समाज ने जोधपुर में निकाली शोभायात्रा
Play video

धूमधाम से मनाई जा रही चित्रगुप्त जयंती, कायस्थ समाज ने जोधपुर में निकाली शोभायात्रा

कायस्थ जनरल सभा की ओर से सर प्रताप स्कूल प्रांगण में चित्रगुप्त व कलम दवात पूजन किया गया।
Google source verification

video : manoj Sen/जोधपुर. कायस्थ कुल देवता भगवान चित्रगुप्त की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से समारोहपूर्वक मनाई गई। चौपासनी कायस्थ समाज विकास संस्थान की ओर से 13 वीं चित्रगुप्त शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सूथला क्षेत्र में कायस्थ कुल गुरु प्रकाशानंद के सान्निध्य में भगवान चित्रगुप्त व कलाम दवात का विधिवत पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। उपस्थित समाज के लोगों को 1111 कलम का वितरण किया गया। गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में भगवान चित्रगुप्त के जीवन प्रसंग व विभिन्न देवी देवताओं की 21 झांकियां शामिल की गई। शोभायात्रा चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए 17 ई सेक्टर स्थित कायस्थ समाज के सामुदायिक भवन पहुंचने तक जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कायस्थ जनरल सभा की ओर से सर प्रताप स्कूल प्रांगण में चित्रगुप्त व कलम दवात पूजन किया गया। इस मौके आयोजित चित्रगुप्त सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए कायस्थ समाज के लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष नरेश माथुर, विमल माथुर, महासचिव पंकज माथुर, जगदीशचन्द्र माथुर, गौतम माथुर, आरडी माथुर, राजेश माथुर, निमेश माथुर आदि मौजूद रहे।