10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर में पढ़ी गुंजन की चौथी रैंक, वकील बनेगी
Play video

जोधपुर में पढ़ी गुंजन की चौथी रैंक, वकील बनेगी

- CLAT-2018 का परीक्षा परिणाम घोषित - पीजी पाठ्यक्रम में जोधपुर के आयुष सिंघल ऑल इंडिया टॉपर
Google source verification

जोधपुर . जोधपुर सहित देश के 19 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (एनएलयू) में प्रवेश के लिए आयोजित कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लेट-2018) का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षा में प्रथम तीनों रैंक पर जयपुर के विद्यार्थियों ने जगह बनाई।जोधपुर में लॉ प्रेप इंस्टीट्यूट में पढ़ी गुंजन जडि़या ने देशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया। गुंजन ने 199 में से 150.25 अंक हासिल किए। वह उदयपुर की रहने वाली है। स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रम में जोधपुर के आयुष सिंघल ऑल इंडिया टॉपर रहे।

गुंजन ने राजस्थान पत्रिका से बातचीत में बताया कि वह एनएलयू बेंगलूरु में पांच वर्षीय विधि पाठ्यक्रम में प्रवेश लेंगी। गुंजन को सार्वजनिक भाषण देना अच्छा लगता है। साथ ही कानून की पढ़ाई में भी उसकी रुचि है। वह आगे चलकर वकील बनेंगी। गुंजन ने बताया कि उसने मॉक टेस्ट से रेगुलर प्रेक्टिस करने के साथ नियमित 7 से 8 घंटे अध्ययन किया। गुंजन के पिता भूपेंद्र जडि़या व्यवसायी और माता उमा नर्स हैं। गुंजन के दसवीं में 10 सीजीपीए और बारहवीं में 95 फीसदी माक्र्स हैं।