11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत, विभिन्न आयोजनों में भाग लेकर निजी कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
Play video

जोधपुर पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत, विभिन्न आयोजनों में भाग लेकर निजी कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार दोपहर को विशेष विमान से जोधपुर पहुंचे। वहीं राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महंती भी जोधपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री गहलोत शाम 4 बजे नागौरी गेट स्थित करणी माता मंदिर के मुख्य द्वार का उद्घाटन और साढ़े 4 बजे नवक्रमोन्नत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय माता का थान-पूंजला का शुभारंभ करेंगे।
Google source verification

वीडियो : avinash kewalia/जोधपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार दोपहर को विशेष विमान से जोधपुर पहुंचे। वहीं राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महंती भी जोधपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री गहलोत शाम 4 बजे नागौरी गेट स्थित करणी माता मंदिर के मुख्य द्वार का उद्घाटन और साढ़े 4 बजे नवक्रमोन्नत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय माता का थान-पूंजला का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) चैनपुरा और राजकीय बालिका महाविद्यालय मगरा पूंजला का शुभारंभ करेंगे। शाम 7 बजे निजी कार्यक्रम में शरीक होंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के पुत्र और आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत भी शनिवार को जोधपुर आए हैं। यहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों ने वैभव का स्वागत किया। सर्किट हाउस पहुंचने पर भी कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं, आगामी निकाय चुनावों, दावेदारी आदि को लेकर चर्चा की थी। इसके बाद वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ ओसियां स्थित सच्चियाय माता के मंदिर में दर्शनों के लिए निकल गए थे। वहीं मुख्यमंत्री खुद भी चंद दिनों पहले अपने गृहनगर आए थे। यहां उन्होंने विभिन्न मार्गों आदि का अनावरण और लोकार्पण कर आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों का जाएजा लिया था। मुख्यमंत्री ने अपने प्रवास के दौरान जनसुनवाई आदि कार्यक्रमों में भाग भी लिया था।