10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
बिपरजॉय तूफान को लेकर कलक्टर ने जारी की अपील
Play video

बिपरजॉय तूफान को लेकर कलक्टर ने जारी की अपील

  अगले तीन दिन महंगाई राहत कैंप व नरेगा काम भी नहीं होंगे
Google source verification


तूफान से संभावित नुकसान से बचने के लिए हर स्तर पर बरतें सावचेती

मौसम विभाग की गाईडलाईन की करें पालना सावधानियां अपनाएं

जोधपुर।

गुजरात के समुद्री तट के पास तेजी से आ रहे तूफान बिपरजॉय का असर जोधपुर में भी नजर आएगा। माना जा रहा है कि गुरुवार व शुक्रवार को यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसको लेकर प्रशासन भी किसी अनहोनी से निपटने के लिए बचाव के इंतजाम में जुटा है। इस बीच बुधवार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बिपरजॉय से नुकसान की आशंका को ध्यान में रखते हुए जोधपुर वासियों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की गाइड लाइन की पालना करें। जिससे किसी तरह की हानि नहीं हो। इसके तहत इस तूफान के दौरान सतर्कता बरतें और सावधानी रखें। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा है कि कच्ची दीवारों, बड़े पेड़ों के पास खड़े न हों, पशुओं को पेड़ों से नहीं बांधे तथा अगर तेज हवा चल रही हो तो खुले मैदान में होने पर लेट जाएं। गुप्ता ने अगले तीन दिन 15, 16 तथा 17 जून तक उपरोक्त् सावचेती बरतने की बात कही है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के साथ, नगर निगम, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, जोधपुर डिस्कॉम, शिक्षा विभाग आदि सभी विभाग मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। लेकिन साथ में शहर व ग्रामीणों को भी सजग रहना होगा। इस तूफान से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर नागरिक जिला प्रशासन से सम्पर्क कर सकते हैं।