11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Challenging the computation of OMR sheet ओएमआर शीट की गणना को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
Play video

Challenging the computation of OMR sheet ओएमआर शीट की गणना को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

जोधपुर. राजस्थान हाईकोर्ट ( Rajasthan High Court ) ने राजस्थान पुलिस भर्ती 2018 ( Rajasthan Police Bharti 2018 ) के मामले में ओएमआर शीट में अंकों की तकनीकी गणना ( Technical counting ) को चुनौती देने वाली याचिका ( challenging petition ) खारिज कर दी ( Dismissed ) है।
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

May 22, 2019

जोधपुर. राजस्थान उच्च न्यायालय ( Rajasthan High Court ) ने राजस्थान पुलिस भर्ती 2018 ( Rajasthan Police Bharti 2018 ) के मामले में ओएमआर शीट में अंकों की तकनीकी गणना ( Technical counting ) को चुनौती देने वाली याचिका ( challenging petition ) खारिज कर दी ( Dismissed ) है।

बारां निवासी याचिकाकर्ता नरेंद्रसिंह की ओर से हाईकोर्ट में दायर याचिका में बताया गया कि पुलिस भर्ती में ओएमआर शीट में अंकों की गणना तकनीकी सही नहीं होने से उसे पूरे अंक नहीं दिए गए, जिसकी वजह से उसका चयन नहीं हो पाया। हाईकोर्ट में पुलिस की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता मनीष व्यास व सहयोगी कैलाश चौधरी ने पक्ष रखते हुए कहा कि ओएमआर सीट के लिए तकनीकी जांच सही हैं। क्योकि गणना के लिए आधुनिक तकनीकी का उपयोग किया गया है। ओएमआर शीट में दिए निर्देश भी साफ थे, ताकि याचिकाकर्ता को तथ्यों की पूरी जानकारी होने के बावजूद आधेअधूरे गोले काले किए गए हैं, जिसे कम्प्यूटर ने सही नहीं माना है। ऐसे में याचिका पोषणीय नहीं है। हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।