11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Rajasthan Election 2018 जोधपुर संभाग : अब देखेंगे किसमें कितना है दम?
Play video

Rajasthan Election 2018 जोधपुर संभाग : अब देखेंगे किसमें कितना है दम?

जोधपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव में जोधपुर संभाग बहुत महत्वपूर्ण है। इन चुनावों में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।      
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Dec 06, 2018

जोधपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव में जोधपुर संभाग बहुत महत्वपूर्ण है। इन चुनावों में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। जोधपुर के सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस उम्मीदवार हैं तो भाजपा से राजस्थान राज्य बीज निगम के अध्यक्ष शंभूसिंह खेतासर भाजपा के प्रत्याशी हैं। भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए बाड़मेर के शिव से विधायक मानवेंद्रसिंह इस बार झालरापाटन से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। यहां से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा प्रत्याशी हैं।

किसमें कितना है दम?
पिछले चुनाव की बात करें तो जोधपुर संभाग में पिछली बार 33 सीटों में से 30 सीटों पर भाजपा जीती थी और कांग्रेस महज 3 सीटें ही जीत सकी थी। इस बार नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने अपनी सभाओं में सीधे सवाल पूछ कर जनता से राय मांगी तो होशियार जनता ने दोनों को निराश नहीं किया। बडे़ नेता दीवान माधोसिंह का पाली, जैतारण और सुमेेरपुर में अच्छा होल्ड रहा है। इससे जातिगत समीकरण भी प्रभावित हो सकते हैं। उनका कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए नुकसान साबित हो सकता है। आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल का नागौर में अच्छा होल्ड है, मगर उनका जोधपुर संभाग की सीटों पर भी प्रभाव है। बागी भी खम ठोक रहे हैं। यह कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए घातक रहेगा।

क्षेत्र के हालात के लिहाज से

जोधपुर संभाग के विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता कई जनसमस्याएं बता रहे हैं और विकास और जाति बड़े फैक्टर बन कर उभरे हैं। अगर विधानसभा क्षेत्रवार बात करें तो जिन क्षेत्रों में काम हुए हैं वहां भाजपा को और जिन क्षेत्रों में काम नहीं या अपेक्षाकृत कम हुए हैं तो उन सीटों पर कांग्रेस, तीसरा मोर्चा या निर्दलीय वोट झटक सकते हैं। दिव्या मदेरणा व महेन्द्र विश्नोई दोनों जोधपुर के राजनीतिक दिग्गज परिवारों से जुड़े हैं। ओसियां से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्या मदेरणा जहां परसराम मदेरणा की पोती हैं। वहीं लूणी से कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र विश्नोई, दिग्गज नेता रामसिंह विश्नोई के पोते हैं। कांग्रेस ने पिछली बार भी मदेरणा व विश्नोई परिवार के सदस्यों को टिकट दिए थे।

कहां कितने प्रत्याशी मैदान में
जोधपुर संभाग में कुल सीटें -33

संभाग में कुल उम्मीदवार -344
जोधपुर में सीटें 10, उम्मीदवार- 99

जैसलमेर में सीटें 2, उम्मीदवार-10
बाड़मेर में सीटें 7, उम्मीदवार 65

पाली में सीटें 6, उम्मीदवार -86
सिरोही में सीटें 3, उम्मीदवार- 31