10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
राजस्थान का रण : फलोदी को जिला बनाने के पूरे प्रयास करूंगा : पातावत
Play video

राजस्थान का रण : फलोदी को जिला बनाने के पूरे प्रयास करूंगा : पातावत

जोधपुर के फलोदी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट के दावेदार कुंभसिंह पातावत का कहना है कि फलोदी को जिला बनाने के पूरे प्रयास करेंगे।      
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Oct 13, 2018

जोधपुर. फलोदी. फलोदी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट के दावेदार कुंभसिंह पातावत का कहना है कि वे फलोदी को जिला बनाने के पूरे प्रयास करेंगे। उन्होंंने पत्रिका से एक भेंट में यह बात कही। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के बारे में उनकी सोच जानी तो उन्होंने फलोदी को विकास के लिए जिला बनाने की जरूरत बताई। साथ ही कहा कि जिले की मांग को लेकर यहां के लोगों के साथ मिल कर आंदोलन किया तथा यह मांग राज्य सरकार तक पहुंचाई है।

पातावत ने कहा कि यहां उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है। विधानसभा क्षेत्र के गावों में पेयजल संकट के हालात बने हुए हैं। यदि मुझे यहां का विधायक बनने का मौका मिला तो फलोदी को जिला बनाने के लिए पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंंने कहा कि सीवरेज लाइन बिछाने व ट्रोमा सेंटर स्वीकृत कराने व दूरदराज के इलाकों में नहरी पानी की आपूर्ति कराना मुख्य ध्येय रहेगा, जिससे लोगों को महसूस हो कि हम विकास की ओर अग्रसर हो रहे हैं। पातावत ने कहा कि मैंने हमेशा ही जातिवाद व धर्म की राजनीति से दूर रहकर लोगों की सेवा की है और आगे भी समर्पित रहंूगा।