
video : KR Mundiyar/जोधपुर. ‘दिवाली के मौके पर पटाखे जलाते समय सावधानी बरतें। अनार, फुलझड़ी, चकरी जैसे पटाखे निर्धारित दूरी व चश्मा पहनकर ही जलाएं। बच्चों को अकेले में पटाखे नहीं जलाने दें। आंख पर चोट लगने पर आंख को साफ पानी से धोने के बाद तुरंत नजदीक के अस्पताल मेंं लेकर जाएं। एमडीएम अस्पताल में इमरजेंसी में 24 ही घंटे वरिष्ठ चिकित्सक व रेजीडेंट्स की ड्यूटी सुनिश्चित रहेगी।
-डॉ. अरविन्द चौहान, विभागाध्यक्ष, नेत्र रोग, एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर