
दिलावरसिंह राठौड़/बेलवा/जोधपुर. बेलवा क्षेत्र में मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद बुधवार शाम को मानसून की पहली झमाझम बरसात हुई। गाँवों में बदरा जमकर बरसे तो खेत खलिहान, नदी नाले लबालब हो गए। गाँवों में शाम 4 बजे के बाद जमकर मेघा बरसे। करीबन एक घंटे तक लगातार हुई बरसात के कारण सड़कों पर बरसाती पानी जमा हो गया। पहली मूसलधार बरसात से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली तो किसान अब खेतों को जोतने की भी तैयारी कर रहे है।
तूफानी बारिश बनी आफत
बुधवार को मूसलाधार बरसात कई ग्रामीणों ने लिए आफत बनकर उभरी। तेज बरसात के साथ आंधी से घरों, छप्परों के तीन उड़ गए तो कही झोंपड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई है। तेज अंधड़ से कई जगहों पेड़ धराशायी हो गए।