
वीडियो : चंपालाल/आगोलाई/जोधपुर. कस्बे के राजीव गांधीनगर थाना अंतर्गत केरू गांव के मुख्य बाजार के पास स्थित मरुधरा ग्रामीण बैंक के आगे मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मोपेड पर ट्रैक्टर टैंकर चढ़ जाने से मोपेड पर सवार पिता-पुत्र दोनों की मौके पर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक केरू निवासी भूराराम सांसी अपने पुत्र मोतीराम के साथ मोपेड पर सवार होकर जा रहे थे। तभी बस स्टैंड के पास मरुधरा ग्रामीण बैंक के आगे सामने से आ रहा ट्रैक्टर टैंकर मोपेड पर चढ़ गया। हादसे में मोपेड पर सवार दोनों पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पहुंची राजीव गांधीनगर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर दोनो वाहन जब्त किए।