10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
FCI कर्मचारियों ने भरी हूंकार, ज्ञापन सौंप रखी मांगे
Play video

FCI कर्मचारियों ने भरी हूंकार, ज्ञापन सौंप रखी मांगे

निगम के कैटेगरी 3 के कर्मचारियों को कैफेटेरिया दिया जाए कर्मचारियों की यह मांग लंबे समय से लंबित है।
Google source verification

जोधपुर. फ़ूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया एग्जीक्यूटिव स्टाफ यूनियन के केंद्रीय आहवान के तहत जोधपुर में शुक्रवार को एफसीआई के जिला कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यूनियन के जिला सचिव कैलाश दान चारण ने बताया कि यूनियन के कर्मचारियों का वेतन निर्धारण एक जनवरी 2017 से लंबित है लेकिन निगम के और से कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जा रही है। इसके अलावा निगम के कैटेगरी 3 के कर्मचारियों को कैफेटेरिया दिया जाए कर्मचारियों की यह मांग लंबे समय से लंबित है। आगारो में कार्यरत फील्ड स्टाफ को भंडारण क्षति के मामले में आरोप पत्र लेकर प्रताडि़त किया जा रहा है जो उचित नहीं है। कर्मचारियों को इस प्रकार प्रताडि़त नहीं करने रिटायर्ड कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया।