10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
निगम बैठक में पार्षदों ने पार की मर्यादा, माइक छीनकर बजाई टेबल, झड़प बढऩे पर तुरंत शुरू करवाना पड़ा राष्ट्रगान
Play video

निगम बैठक में पार्षदों ने पार की मर्यादा, माइक छीनकर बजाई टेबल, झड़प बढऩे पर तुरंत शुरू करवाना पड़ा राष्ट्रगान

बैठक में शहर के विकास को लेकर विभिन्न कार्योँ की वित्तिय व प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी कर दी गई।
Google source verification

जोधपुर. नगर निगम सभागार में मंगलवार को साधारण सभा की बैठक आधे घंटे में संपन्न हो गई। इस बैठक में सफाईकर्मी भर्ती से वंचित अभ्यर्थियों ने घुस जोरदार हंगामा किया और महापौर व मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। बैठक में महापौर घनश्याम ओझा प्रस्ताव भी नहीं पढ़ पाए। करीब आधे घंटे बाद राष्ट्रगान कर बैठक संपन्न कर दी गई। बैठक में कांगे्रस पार्षद भर्ती में वंचित सफाईकर्मियों की मांगों को सुनने के लिए महापौर के सामने मंड गए। इस दौरान बीजेपी पार्षदों ने खड़े होकर सभागार में कांग्रस पार्षदों से बहस शुरू कर दी। इस बीच महापौर प्रस्ताव को लेकर माइक पर बोलते रहे और नीचे सफाईकर्मी वंचित अभ्यर्थी हंगामा व नारा लगाते रहे। कांगे्रस दल के उप नेता प्रतिपक्ष गणपतसिंह चौहान से पार्षद प्रदीप बेनिवाल ने माइक छीन लिया। इस पर गणपतसिंह चौहान ने टेबलें बजाकर विरोध जताया। माहौल गर्म हो जाने से दोनों ही दलों के पार्षदों में झड़प की नौबत आ गई। इस पर महापौर ओझा ने तुरंत ने बैठक संपन्न करने का ऐलान कर राष्ट्रगान शुरू करवा दी। बैठक में शहर के विकास को लेकर विभिन्न कार्योँ की वित्तिय व प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी कर दी गई।