वीडियो : गौतम उडेलिया/जोधपुर. मारवाड़ के ऐतिहासिक शीतलाष्टमी पर्व सोमवार को श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। प्रसिद्ध कागा स्थित माता के मंदिर में इस बार कोरोना का असर भी देखने को मिला। अन्य वर्षों के मुकाबले इस बार श्रद्धालुओं की लंबी कतारें नहीं दिखी। हालांकि दोपहर बाद जरूर श्रद्धालुओं के आने का क्रम तेज दिखा। यहां सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे पुलिस कर्मचारियों पर भी कोरोना की दहशत देखी गई। ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी मुंह पर मास्क लगाए रहे। वहीं यहां पहुंच रहे विभिन्न प्रकार के गेर में श्रद्धालु विभिन्न पारंपरिक गीतों पर झूमते हुए माता के दरबार में शीश नवाने के लिए पहुंचे। मेले में सीएमएचओ डॉ बलवंत मंडा ने भी शिरकत करते हुए भीड़ भाड़ वाले आयोजन में एतिहात बरतने के लिए संदेश दिया।