
जोधपुर. अमन चैन के लिए प्रसिद्ध जोधपुर शहर में दहशत फैलाने वाले गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने न्यायालय के आदेश के बावजूद वॉइस सैंपल देने से मना कर दिया। गुरुवार को पुलिस के 15 हथियारबंद कमांडो ने भरतपुर जेल से लॉरेंस विश्नोई को दोपहर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ दीप की अदालत में पेश किया। गौरतलब है कि जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या 6 ने लॉरेंस को वॉइस सैंपल देने के लिए पाबंद किया था। इसी सिलसिले में पुलिस द्वारा लॉरेंस को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। जहां लॉरेंस तथा उसके अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों का हवाला देते हुए वॉइस सैंपल देने से मना कर दिया। करीब आधा घंटा कोर्ट में रुकने के बाद पुलिस ने गेंगस्टर को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय परिसर से ले गए।