
वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. सिख समाज, पंजाबी समाज व सिंधी समाज के संयुक्त तत्वावधान में सिख पंथ के संस्थापक गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष में रविवार दोपहर नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। जोधपुर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार जगदेवसिंह खालसा ने बताया कि शास्त्री नगर सिंधी कॉलोनी स्थित गुरु तेगबहादुर गुरुद्वारे से दोपहर 1 बजे रवाना नगर कीर्तन शोभा यात्रा जलजोग चैराहा, सरदारपुरा सी रोड, बी रोड, सिंधी गुरु संगत दरबार शहीद हेमू कलानी चौराहा, गोल बिल्डिंग, जालोरी गेट, महात्मा गांधी हॉस्पीटल रोड, रणछोड़दास मन्दिर, स्टेशन रोड होते हुए शाम सात बजे आनंद सिनेमा के पास गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा पहुंचकर संपन्न होगी। उसके बाद गुरु का अटूट लंगर होगा। शोभायात्रा में सिख, सिंधी और पंजाबी समाज के श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। शोभायात्रा में जोधपुर के विभिन्न सात गुरुद्वारों की कीर्तन जत्थों द्वारा गुरु महाराज का जस गायन किया जा रहा है। इसके साथ शूरवीरता से भरपूर गतका टीम द्वारा हैरतअंगेज कारनामे दिखाए।
सुखमणि साहिब का पाठ
शहीद हेमू कॉलोनी चौराहे के पास स्थित सिंधी गुरु संगत दरबार में 11 दिवसीय सुखमणि का पाठ के तहत शनिवार को शाम के सत्र में भगतराम भल्ला के सानिध्य में भजनों का आयोजन किया गया।