
जोधपुर. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान का चौथा दीक्षांत समारोह 25 अगस्त को करवड़ स्थित आईआईटी परिसर में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय परमाणु अनुसंधान केंद्र के होमी भाभा चेयर प्रोफेसर डॉ. श्रीकुमार बैनर्जी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष डॉ. आर चिदम्बरम करेंगे। दीक्षांत समारोह समिति के संयोजक सुरील वि. शाह ने बताया कि समारोह की शुरुआत सुबह 11 बजे शैक्षणिक शोभायात्रा के साथ होगी। इसके बाद छात्र-छात्राओं का उपाधियां प्रदान की जाएगी। स्नातक शपथ ग्रहण समारोह होगा। मुख्य अतिथि पदक व पुरस्कारों का वितरण करेंगे। दोपहर एक बजे समारोह का समापन किया जाएगा।