10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
बिना अनुमति चल रहे व्यावसायिक निर्माण पर निगम ने उठाया यह सख्त कदम
Play video

बिना अनुमति चल रहे व्यावसायिक निर्माण पर निगम ने उठाया यह सख्त कदम

- वार्ड प्रभारी व अतिक्रमण प्रभारी को नोटिस जारी
Google source verification

 

जोधपुर. शहर में बिना अनुमति के हो रहे निर्माण कार्यों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को नगर निगम ने 3 बिल्डिंग को सीज किया, वहीं संबंधित वार्ड प्रभारी और अतिक्रमण प्रभारी को नोटिस जारी किए गए। उपायुक्त सूरसागर नारायणलाल मीणा ने बताया कि जोन में विभिन्न वार्डों में बिना अनुमति के निर्माण कार्य किया जा रहा था और कई जगहों पर आवासीय परिसर मे व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही थी। इस पर मंगलवार को पाल लिंक रोड पर सुशील टायर्स और लक्ष्मण रामावत की ओर से बिना भू उपयोग परिवर्तन करवाए आवासीय परिसर में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थी। वहीं पाल लिंक रोड पर ब्लू सिटी होटल का निर्माण बिना अनुमति के करवाया जा रहा था। मीणा ने बताया कि इन सभी को निगम ने पूर्व में कई बार नोटिस देकर भू उपयोग परिवर्तन और भवन निर्माण अनुमति प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन इनकी ओर से इस संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। अंतिम नोटिस जारी करने के बाद मंगलवार को निगम ने इन सभी बिल्डिंग को सीज कर दिया, साथ ही सात दुकानदारों को भी नोटिस जारी किया। मीणा ने बताया कि इन कार्यों में वार्ड प्रभारी महेश जावा और अतिक्रमण प्रभारी राजेश तेजी की लापरवाही सामने आई है। ऐसे में इन दोनों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।