
जोधपुर. सीकर के खाटू स्थित जगन टीटी कॉलेज के संचालक रिश्वत लेते पकड़े गए। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर की विशेष विंग ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया हैं। एसीबी स्पेशल विंग के एएसपी डॉ दुर्गसिंह के नेतृत्व में निरीक्षक रमेश खिडिया ने कार्रवाई करते हुए जगन टीटी कॉलेज के संचालकर श्रवण चौधरी को बीस हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। इस दौरान रिश्वत के बीस हजार रूपये भी चौधरी से प्राप्त किये गए।