
वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ की संस्थाओं का संयुक्त वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन सोमवार से जोधपुर के कमला नेहरू नगर, प्रथम विस्तार स्थित आदर्श विद्या मन्दिर स्कूल प्रांगण में शुरू हुआ है। इसके दूसरे दिन शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित जैन समाज के बंधुओं ने शपथ ग्रहण की। उल्लेखनीय है कि सोमवार को हुए कार्यक्रम में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयचन्दलाल डागा ने द्विवर्षीय कार्यकाल के दौरान हुई उपलब्धियों को सदन के समक्ष रखा था। महामंत्री धर्मेन्द्र आंचलिया ने संघ की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला था। अधिवेशन में प्रशासनिक अधिकारी संदीप जैन को चम्पालाल सांड उच्च प्रशासनिक पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार महापौर घनश्याम ओझा और राष्ट्रीय अध्यक्ष शांतिलाल सांड ने प्रदान किया। महिला रत्न पुरस्कार के तहत शशिकला अबीरचन्द सेठिया और शशिकला सेठिया, तपरत्न अंलकरण पुरस्कार हेमलता बांठिया, मोनिका चिप्पड़, कपूरचन्द कोठारी को प्रदान किया गया। श्रेष्ठ समता संस्कार पाठशाला के तहत साधुमार्गी जैन संघ, बड़ी सादड़ी को पुरस्कृत किया गया। श्रेष्ठ अर्थ सहयोगी पुरस्कार के तहत साधुमार्गी जैन संघ, बैंगलूरु, सूरत, बीकानेर, गंगाशहर-भीनासर को पुरस्कृत किया गया। साहित्य विमोचन के क्षेत्र में उपांशु-भोजराज सेठिया, श्रीमद् जवाहराचार्य जीवनी संस्मरण-धर्मेन्द आंचलिया, आचार्य उदयसागर- नेमीचन्द पारख जोधपुर को सम्मानित किया गया।