11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Jodhpur: विवि में पहले ही दिन काली पट्टी बांधकर आएंगे प्रोफेसर
Play video

Jodhpur: विवि में पहले ही दिन काली पट्टी बांधकर आएंगे प्रोफेसर

- सातवां वेतनमान नहीं मिलने से हैं खफा
Google source verification

 

जोधपुर. यूजीसी के सातवें वेतन आयोग के वेतनमानों को राज्य सरकार द्वारा लागू करने में हो रही देरी के विरोध में अखिल राजस्थान विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ के बैनर तले चल रहे आन्दोलन के तहत सोमवार से शैक्षणिक सत्र के पहले ही दिन प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। शिक्षकों का कहना है कि वे अपने विभागों में काम करेंगे, लेकिन विरोधस्वरूप काली पट्टी रहेगी।
महासंघ के प्रदेश संयोजक प्रो. डीएस खीची ने बताया कि केंद्र सरकार की केबिनेट के अनुमोदन के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 2 नवम्बर 2017 को ही यूजीसी के नए वेतनमान लागू करने के लिए परिपत्र जारी कर दिया था, जो राज्य सरकार को भी मिल चुका है।