10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
न्याय के लिए लडऩे वाले आपस में भिड़े, फिर आई हड़ताल समाप्ती की खबर
Play video

न्याय के लिए लडऩे वाले आपस में भिड़े, फिर आई हड़ताल समाप्ती की खबर

आखिर थम गई वकीलों की हड़ताल
Google source verification


जोधपुर. उदयपुर में सर्किट बेंच बनाने के विरोध में गत 21 मई से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल सोमवार को आखिरकार हाईवॉल्टेज ड्रामे के बीच समाप्त कर दी गई। हड़ताल समाप्ती से ठीक पहले वकील दो धड़ों में बंटे नजर आए। जनरल हाउस वाली जगह सुबह साढ़े दस बजे से ही लाइब्रेरी हाल में वकीलों का जमावड़ा शुरू हो गया था। हड़ताल को लेकर वकीलों के मध्य बहस जारी रही। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल जोशी के भाषण पर वकील तालियां बजा कर हड़ताल जारी रखने का माहौल बनाते दिखे। लाइब्रेरी हाल की पहली मंजिल पर चल रही साधारण सभा की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। वकील नीचे की मंजिल तक खड़े रहकर हड़ताल के निर्णय का इंतजार करते दिखे। वहीं बैठक में मचे बवाल पर वकीलों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान कई वकील चोटिल हो गए। बाद में बीच बचाव के बाद फिर बैठक शुरू हो गई। उल्लेखनीय है कि वकीलों की हड़ताल के चलते हाईकोर्ट के साथ जिला एवं सत्र न्यायालय तथा 40 से अधिक अधीनस्थ न्यायालय में न्यायिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दूर दराज से आने वाले मुव्वकिल को इससे परेशानी उठानी पड़ रही हैं। अन्य जरूरी न्यायिक कार्य भी इस हड़ताल के कारण से प्रभावित हो रहे हैं। वहीं बीते दिनों वकीलों ने मुख्यमंत्री राजे से मुलाकात कर समस्या बताई थी। इसपर मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर सकारात्मक संकेत दिए थे।