15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

Jodhpur Crime News: चाचा और भतीजे ने मिलकर की थी लाखों की चोरी, पुलिस ने अजमेर से किया गिरफ्तार

वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर व पूरी वारदात कैद हो गई थी। सोमवार रात दस बजे आस-पास चोरों ने रैकी की थी। फिर सेंध लगाई थी।

Google source verification

जोधपुर। सदर बाजार थानान्तर्गत घोड़ों का चौक में आभूषण की दो दुकानों से करीब सवा किलो सोना चुराने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने अजमेर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी का माल भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चोरी के आरोप में शेख फराद अली पुत्र मोहम्मद शरीफ और स्माइल मॉडंल पुत्र शफयुद्दी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पश्चिम बंगाल के हुगली के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं।

पुलिस के अनुसार घोड़ों का चौक में सीता सदर नामक मार्केट है, जहां शंकर नगर निवासी पुरुषोत्तम पुत्र देवीप्रसाद सोनी और भास्कर चौराहे के पास निवासी नवरतन पुत्र सीताराम सोनी की आभूषण की अलग-अलग दुकानें हैं। अल-सुबह 3.37 बजे चोर मार्केट का लोहे का चैनल गेट खोलकर अंदर घुसे और शटर के लॉक लगाने के कूंदे तोडक़र दोनों दुकानों में सेंध लगाई।


पुरुषोत्तम सोनी की दुकान से करीब एक से सवा किलो सोना व स्वर्णाभूषण और नवरतन सोनी की दुकान से 60-70 ग्राम सोने के आभूषण चुरा लिए गए। सुबह होने पर दोनों स्वर्ण व्यवसायी दुकान पहुंचे तो चोरी का पता लगा। शटर खोलने पर अंदर सामान बिखरा हुआ था। सोना व स्वर्णाभूषण गायब थे। सहायक पुलिस आयुक्त (केन्द्रीय) लाबूराम चौधरी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल को भी वारदातस्थल बुलाकर साक्ष्य संकलन कराए गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

25 मई को आए थे जोधपुर

वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर व पूरी वारदात कैद हो गई। सोमवार रात दस बजे आस-पास चोरों ने रैकी की थी। फिर सेंध लगाई थी। पुलिस ने आस-पास के लोगों से फुटेज के संबंध में जानकारी जुटाई तो दोनों चोर पश्चिम बंगाल के निकले। वे 25 मई को जोधपुर आए थे और घोड़ों का चौक में रुक थे। वारदात कर दोनों जिले से बाहर भाग चुके हैं। तलाश में आठ टीमें बनाई गईं हैं।