10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर : पांच दिवसीय वेदांत महाकुम्भ 18 से
Play video

जोधपुर : पांच दिवसीय वेदांत महाकुम्भ 18 से

जोधप़ुर. वैदिक शिक्षा सेवा न्यास व ऋषिकुल सेवा संस्थान जोधपुर के तत्वावधान में पांच दिवसीय विराट वेदांत महाकुंभ का 18 नवम्बर से जोधपुर में आयोजन किया जाएगा।
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Nov 13, 2018

जोधपुर. वैदिक शिक्षा सेवा न्यास व ऋषिकुल सेवा संस्थान जोधपुर के तत्वावधान में पांच दिवसीय विराट वेदांत महाकुंभ का 18 नवम्बर से जोधपुर में आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को राजपूत सभा भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. शिव स्वरूपानंद सरस्वती ने बताया कि पावटा सी रोड मटकी चौराहा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में होने वाले धार्मिक समारोह में योग शिविर, पंचकुण्डीय महायज्ञ और भागवत कथा ज्ञानयज्ञ आदि धार्मिक कार्यक्रम होंगे। विराट वेदांत महाकुंभ में देश के 15 महामंडलेश्वर, 25 से अधिक संत और मारवाड़ के धर्मगुरु भी वेदों पर चर्चा और वर्तमान सन्दर्भ में वेदों की महत्ता और भूमिका पर मार्गदर्शन देंगे। वेदांत महाकुंभ में महिलाओं से संबंधित विषय भी चर्चा में शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने कहा कि वैदिक काल से आधुनिक काल तक महिलाओं की स्थिति में अवनति हुई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंडित घेवरचंद सारस्वत ने बताया कि 5 दिवसीय धार्मिक समारोह के दौरान जोधपुर के मेधावी छात्रों , मातृशक्ति और समाजसेवियों का अभिनंदन किया जाएगा।