10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
नियुक्ति पत्र लेने नगर निगम में उमड़े सफल अभ्यर्थी, महापौर के खिलाफ जताया रोष
Play video

नियुक्ति पत्र लेने नगर निगम में उमड़े सफल अभ्यर्थी, महापौर के खिलाफ जताया रोष

महापौर के घर के बाहर पुलिस का अतिरिक्ति जाब्ता तैनात किया गया है।
Google source verification

video credit : manoj sen/जोधपुर. नगरनिगम की ओर से सफ ाई कर्मचारियों की भर्ती लॉटरी में सफ ल अभ्यर्थियों को रविवार सुबह 11 बजे नगर निगम में आययोजित कार्यक्रम में महापौर घनश्याम ओझा नियुक्ति पत्र सौंप रहे हैं। निगम आयुक्त दुर्गेशकुमार बिस्सा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को लॉटरी निकाल परिणाम जारी कर दिया था। परिणाम जिला कलक्टर कार्यालय और नगर निगम के सूचना बोर्ड पर चस्पा करने के साथ ही निगम की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। सफ ल अभ्यर्थियों को रविवार को नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं। सफ ल अभ्यर्थी को फार्म जमा करने की रसीद और आइडी पू्रफ दिखाने के बाद ही निगम कार्यालय में प्रवेश दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार करीब 22 हजार फॉर्म भरे गए हैं। उनमें से 1948 को नियुक्ति पत्र रविवार को जारी किए जा रहे हैं। वहीं 127 नियुक्ति पत्रों को रिजर्व रखा गया है। वहीं नगर निगम में भर्ती को लेकर हुए फर्जीवाड़ा का आरोप लगतो हुए कुछ अभ्यर्थियों ने महापौर के घर का घेराव किया। इसके तहत महापौर के घर के बाहर पुलिस का अतिरिक्ति जाब्ता तैनात किया गया है।