10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
संडे हमराह का जोधपुराइटस ने खूब लिया आनंद
Play video

संडे हमराह का जोधपुराइटस ने खूब लिया आनंद

जोधपुर शहर के बाशिंदे संडे सुबह जल्दी उठे और राजस्थान पत्रिका की ओर से प्रतापनगर में आयोजित हमराह में शरीक हो कर खूब आनंद लिया। आसपास कॉलोनी के लोगों ने हमराहियों की राह में पलकें बिछाईं।  
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Oct 14, 2018

जोधपुर.सुबह की खुशगवार फिजा,मंद-मंद बयार, वॉकिंग, जॉगिंग, खेल, गीत, संगीत, रोचक, मनोरंजक और ज्ञानवृद्धक कार्यक्रमों के संग सेहत की सुबह। संडे मॉर्निंग गुलाबी ठंड में कुछ एेसा ही खूबसूरत होगा नजारा रहा। सेहत की सुबह का जोधपुराइट्स ने खूब लुत्फ लिया। इसमें मॉर्निंग वाकर्स, जॉगर्स, सीनियर सिटीजन्स, यूथ, वीमन और चिल्ड्रन उत्साह से शरीक हुए। यह था राजस्थान पत्रिका की ओर से संडे की सुबह प्रतापनगर में आयोजित हमराह का कार्यक्रम का नजारा। इस दौरान शॉपिंग सेन्टर चौक से जोगमाया मंदिर तक थीम रोड बनी। लोग सपरिवार इस खूबसूरत ईवंट के साक्षी बने। जोधपुराइट्स ने फुल फ्री एंटरटेनमेंट किया। फ न व फि टनेस के इस फ्री कार्निवाल में जोधपुर के बाशिंदों ने क्रिएटिव एक्टिविटी का मजा लिया। इस थीम रोड को ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से व्हीकल फ्री घोषित किया गया था। व्हीकल फ्री रोड दरअसल एक्टिविटी फ्री रोड रही।

शानदार एक्टिविटीज, नॉलेज से भरपूर
हमराह के दौरान थीम रोड पर हुई एक्टिविटीज ने सभी पार्टिसिपेंट्स को तरोताजा कर जोश और उत्साह से भर दिया। इसमें वॉकिंग और जॉगिंग के साथ पारंपरिक खेल का रोमांच आकर्षक रहा। मतदाताओं को जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपेट की कार्यप्रणाली बताई और समझाई गई। लोक गायिका चिडि़याबाई ने ढोल के साथ फाग शैली में राजस्थानी में रोचक चुनावी लोक गीत गा कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। जबकि हल्ला बोल मंच ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। वहीं रंगकर्मी अरु व्यास और प्रमोद वैष्णव की टीमों ने अलग-अलग नुक्कड़ नाटक पेश कर दर्शकों को अभिभूत कर दिया। पेन्टर अमित जोशी ने सड़क पर पेन्टिंग बना कर मतदान का संदेश दिया। इसके अलावा बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए स्केटिंग, सेल्फ डिफेंस, योगा, कराटे, बैडमिंटन, वेस्टर्न डांस, डोज बॉल जैसे ईवंट का भी लोगों ने खूब आनंद लिया। छोटे बच्चों और महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर जैसे मनोरंजक खेल के विजेताओं को हाथों-हाथ पुरस्कार भी दिए गए।

इनका रहा सहयोग
भारत सेवा संस्थान के नरपतसिंह कच्छवाह, अध्यात्म विज्ञान सत्संग केन्द्र चौपासनी के रामदयाल चौधरी, एक्यूप्रेशर के राजेन्द्र सांखला व किशनलाल प्रजापत, आरोग्य निदान केन्द्र के राजेश गुप्ता, रणछोड़ शहनाई वादन के राजेंद्र परिहार, स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता अभियान के सुरेंद्र भंडारी, पशुपति आर्ट स्कूल के अमित जोशी, हल्ला बोल मंच के अमित व्यास, अरविन्द अश्विनीकुमार जोशी, मैलोडी किंग्स ग्रुप के माजिद हुसैन सहित क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं का सहयोग रहा।