14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
एलडीसी परीक्षा में उमड़े अभ्यर्थी, साथ परीक्षा देने पहुंची दादी और पोती को देख आश्चर्यचकित हुए लोग
Play video

एलडीसी परीक्षा में उमड़े अभ्यर्थी, साथ परीक्षा देने पहुंची दादी और पोती को देख आश्चर्यचकित हुए लोग

परीक्षा की स्कीम के अनुसार दो फेज में परीक्षा आयोजित की जा रही है।

Google source verification

video credit : SK MUNNA/जोधपुर. राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से रविवार को 11 हजार 255 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आरंभ हुई। इस भर्ती प्रक्रिया में लिपिक ग्रेड 2 के पदों के लिए परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। इस परीक्षा को देने के लिए शहर के विभिन्न सेंटर्स पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही सेंटर्स पर पहुंचे अभ्यर्थियों की चेकिंग कर परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति दी गई। भर्ती की विज्ञप्ति के अनुसार 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुका अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। पिछले 3 सालों में लिपिक ग्रेड-2 की परीक्षा का आयोजन नहीं होने के कारण सभी आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की दूट दी गई है। परीक्षा की स्कीम के अनुसार दो फेज में परीक्षा आयोजित की जा रही है। पहले फेज में सुबह ८ से ११ बजे तक सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित विषय का एक पेपर हो रहा है। वहीं २ से ५ बजे की पारी में सामान्य हिंदी और अंग्रेजी का दूसरा पेपर होगा। दोनों पेपर 100-100 अंकों के रखे गए हैं। जिनके लिए अभ्यर्थी को 3-3 घंटे का समय मिला। दूसरे फेज में नि:शक्त व्यक्तियों से भिन्न अभ्यर्थियों के लिए कम्पयूटर पर हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग की परीक्षा होगी। इसमें गति और दक्षता के लिए 10-10 मिनट का टेस्ट होगा और दोनों के लिए 25-25 अंक निर्धारित होंगे।

लोग हुए आश्चर्यचकित


इस अवसर पर पहली बार दादी और पोती साथ परीक्षा देने पहुंची है। बीकानेर से पहुंची ये दादी-पोती अभ्यर्थियों व परीक्षा केंद्र के शिक्षकों के लिए आश्चर्य का विषय बन गईं। पोती अर्चना ने बताया कि इससे पहले भी उसकी दादी परीक्षाओं में भाग ले चुकी है।