11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
एलडीसी परीक्षा में नहीं दिखा परीक्षार्थियों का रुझान, आधे ही पहुंचे परीक्षा देने
Play video

एलडीसी परीक्षा में नहीं दिखा परीक्षार्थियों का रुझान, आधे ही पहुंचे परीक्षा देने

परीक्षा केंद्रों पर आने-जाने के चलते सुबह से ही परीक्षार्थियों का रैला बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन आदि पर देखने को मिला।
Google source verification

video credit : gautam udelia/जोधपुर. राजस्थान राज्य अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक चयन बोर्ड की ओर से रविवार को जोधपुर सहित पूरे प्रदेश में क्लर्क द्वितीय ग्रेड की लिखित परीक्षा आयोजित की गई जोधपुर में परीक्षा के लिए 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए परीक्षा में कुल पंजीयन 32328 परीक्षार्थियों में से केवल 16529 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा में 49 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जिला प्रशासन ने परीक्षा के लिए 20 उडऩदस्ते और 20 उप पर्यवेक्षक लगाएं। परीक्षा केंद्रों पर 164 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई। परीक्षा की पहली पारी शांतिपूर्वक रही नकल का कोई मामला नहीं बना। हालांकि परीक्षा केंद्रों पर आने-जाने के चलते सुबह से ही परीक्षार्थियों का रैला बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन आदि पर देखने को मिला। वहीं परीक्षाओं में आने वाली भीड़ के चलते अल सुबह ही टेक्सी-टैम्पो आदि का संचालन भी देखने को मिला।

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से 11 हजार 255 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन विभिन्न चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया में लिपिक ग्रेड 2 के पदों के लिए परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। भर्ती की विज्ञप्ति के अनुसार 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुका अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। पिछले 3 सालों में लिपिक ग्रेड-2 की परीक्षा का आयोजन नहीं होने के कारण सभी आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की दूट दी गई है। परीक्षा की स्कीम के अनुसार दो फेज में परीक्षा आयोजित की जा रही है। पहले फेज में सुबह 8 से 11 बजे तक सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित विषय का एक पेपर हो रहा है। वहीं 2 से 5 बजे की पारी में सामान्य हिंदी और अंग्रेजी का दूसरा पेपर होगा। दोनों पेपर 100-100 अंकों के रखे गए हैं। जिनके लिए अभ्यर्थी को 3-3 घंटे का समय मिला। दूसरे फेज में नि:शक्त व्यक्तियों से भिन्न अभ्यर्थियों के लिए कम्पयूटर पर हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग की परीक्षा होगी। इसमें गति और दक्षता के लिए 10-10 मिनट का टेस्ट होगा और दोनों के लिए 25-25 अंक निर्धारित होंगे।