10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Watch- सीएम गहलोत व आरसीए अध्यक्ष वैभव के बारे में कुछ ऐसा बोले सांसद बेनीवाल
Play video

Watch- सीएम गहलोत व आरसीए अध्यक्ष वैभव के बारे में कुछ ऐसा बोले सांसद बेनीवाल

निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए जोधपुर
Google source verification

जोधपुर. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल बुधवार को निजी कार्यक्रम में भाग लेने जोधपुर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत को पेट्रोल-डिजल के बढ़ते दाम व राजस्थान में टिड्डी दल के मामले को लेकर घेरा।

उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार गहलोत की है और बेटा वैभव उनके ही खिलाफ जोधपुर में धरना दे रहा हैं। आनंदपाल एनकाउंटर मामले में बेनीवाल ने कहा कि मैने तो उस समय ही कह दिया था कि उसका एनकाउंटर सही हैं। अब सीबीआई ने भी इसकी पुष्टी कर दी है।

इससे पहले रालोपा प्रदेशाध्यक्ष व भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग, रालोपा जिलाध्यक्ष राजूराम खोजा, प्रदेश महामंत्री उम्मेदराम बेनीवाल, उपाध्यक्ष भागीरक्ष नैण, डॉ. श्रवण चौधरी, राजेन्द्र छाबरवाल, दिनेश, लक्ष्मण साईं, महेन्द्र गूगडवाल व प्रेम हुडा ने माला पहनाकर बेनीवाल का स्वागत किया।