10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
अनुमति नहीं होने के बाद भी नागरिक संशोधन बिल के खिलाफ जताया विरोध, जोधपुर की अपणायत को किया शर्मसार
Play video

अनुमति नहीं होने के बाद भी नागरिक संशोधन बिल के खिलाफ जताया विरोध, जोधपुर की अपणायत को किया शर्मसार

नागरिक संशोधन बिल के विरोध की आग शुक्रवार को जोधपुर भी पहुंच गई। अल्पसंख्यक समुदाय ने अनुमति न होने के बावजूद नई सडक़ पर एक घंटे तक रास्ता रोककर विरोध प्रदर्शन किया। शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन समाप्त हो गया व सभी लौटने लगे।
Google source verification

वीडियो : विकास चौधरी/जोधपुर. नागरिक संशोधन बिल के विरोध की आग शुक्रवार को जोधपुर भी पहुंच गई। अल्पसंख्यक समुदाय ने अनुमति न होने के बावजूद नई सडक़ पर एक घंटे तक रास्ता रोककर विरोध प्रदर्शन किया। शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन समाप्त हो गया व सभी लौटने लगे। कुछ युवकों ने घंटाघर व त्रिपोलिया में एक दर्जन वाहनों व अनेक दुकानों में तोड़-फोड़ कर दी। दुकानों में लूटपाट भी की गई। एक दुकानदार का सिर फूट गया। जालोरी गेट सर्किल पर पुलिस की समझाइश के बावजूद धक्का-मुक्की कर पुलिस पर पथराव कर दिया। एक दुकान व दो कारों में तोड़-फोड़ की गई। सरदारपुरा, सदर कोतवाली व उदयमंदिर थाने में पांच एफआइआर दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया। इनमें दो एफआइआर पुलिस की तरफ से दर्ज है।