यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन जोधपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत, देखें VIDEO
जोधपुर। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बेंगलुरु से जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया। श्रीनिवासन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कई योजनाएं लागू की। साथ ही उन्होंने योजनाओं को आम जनता तक भी पहुंचा है। आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुए जो युवा सक्रिय है, सर्वे लिस्ट में उनका नाम है और जीताऊ कैंडिडेट है, तो उसको मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव पर हाल ही में कमेटी बनाई है। इस पर विशेषज्ञों की ओर से निर्णय लिया जाएगा। श्रीनिवासन एयरपोर्ट से बाइक रैली के साथ देल्ले खां की चक्की तक गए।