11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
अब सिर्फ स्प्रे करते ही भीड़ को तितर-बितर कर सकेगी पुलिस
Play video

अब सिर्फ स्प्रे करते ही भीड़ को तितर-बितर कर सकेगी पुलिस

- फायरिंग की स्थिति से बचने के लिए कैप्सी स्प्रे होगा कारगर- पुलिस कमिश्नरेट के प्रत्येक थाने को एक-एक स्प्रे मुहैया
Google source verification

जोधपुर.
उग्र भीड़ से घिरने की स्थिति में बचाव और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस आंसू गैस छोड़ती है या फायरिंग करती है। जबकि फायरिंग से हालात और उग्र होने की आशंका रहती है। अब एेसी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को ‘कैप्सी स्प्रे’ मुहैया कराया गया है। स्प्रे की मदद से भीड़ से बचकर निकलने में आसानी होगी और भीड़ को तितर-बितर करने में भी मदद मिलेगी।
पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों को ‘कैप्सी स्प्रे’ भिजवाया है। पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के सभी थानों और सहायक पुलिस आयुक्त से पुलिस कमिश्नर तक को एक-एक स्प्रे मुहैया कराया गया है। भीड़-भाड़ अथवा झगड़े की सूचना पर अधिकारी वर्दी के बेल्ट में स्प्रे बांध कर निकलेंगे।
स्प्रे करते ही आंखों व त्वचा में जलन, निकलेंगे आंसू
भीड़-भाड़ के दौरान कानून-व्यवस्था संभालते समय पुलिस कई बार लोगों से घिर जाती है। कई बार भीड़ को खदेडऩे की आवश्यकता होती है। एेसी स्थिति में बेल्ट से स्प्रे निकाल कर सिर्फ स्प्रे करना होगा। उसमें से गैस निकलते ही आंखों व त्वचा में जलन शुरू हो जाएगी और आंसू भी निकलने लगेंगे। इससे भीड़ छंटनी शुरू हो जाएगी। भीड़ से घिरा पुलिस अधिकारी बाहर निकल सकेगा।
नहीं आएगी फायरिंग की नौबत
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्र यादव का कहना है कि मॉब लिचिंग या भीड़ खदेडऩे के लिए एडवांस तकनीक का एक-एक स्पे्र प्रत्येक थानों में दिया गया है। इससे भीड़ तितर-बितर हो सकेगी। मॉब लिचिंग से बचाव में भी मदद मिलेगी। इसके उपयोग से फायरिंग के हालात से बचा जा सकेगा। प्रत्येक थानाधिकारी को स्प्रे के उपयोग की जानकारी दी जा रही है।