11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
एनएसएस दिवस पर छात्राओं ने बनाए पोस्टर, स्वच्छता व बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
Play video

एनएसएस दिवस पर छात्राओं ने बनाए पोस्टर, स्वच्छता व बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

कार्यक्रम में प्रोफेसर बीना भाटिया ने छात्राओं को एनएसएस के बारे में जानकारी देकर इसका महत्व बताया।  
Google source verification

जोधपुर. कमला नेहरू महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से एनएसएस के 50 वें स्थापना दिवस पर स्वच्छता पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लेकर स्वच्छता, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, ब्लड डोनेशन व पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पोस्टर बनाए। कार्यक्रम में प्रोफेसर बीना भाटिया ने छात्राओं को एनएसएस के बारे में जानकारी देकर इसका महत्व बताया। इस प्रतियोगिता में डॉ रेणू शर्मा ने बतौर निर्णायक के रूप उपस्थित होकर पोस्टर प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ पंकज नामा, डॉ गजेसिंह राजपुरोहित, डॉ आरडी पंकज, डॉ आरएल सैनी तथा डॉ विनिता चौहान ने अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ जीएस राजपुरोहित ने किया ।