
जोधपुर . राजस्थान पत्रिका का महाअभियान चेंजमेकर : बदलाव के महानायक कार्यक्रम मगरा पूंजला क्षेत्र में आयोजित हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। अधिकांश तौर पर घरों तक ही सीमित रहने वाली महिलाएं आगे आईं और उन्होंने इस महाअभियान से जुड़ कर राजनीति को स्वच्छ करने के लिए कदम बढ़ाया। अवसर पर महिलाओं ने शपथ ली कि वे स्वच्छ राजनीति के लिए खुद सक्रिय होकर दूसरों को प्रेरित करेंगी। महिलाओं ने एक दूसरे को राजनीतिक क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की प्रतिज्ञा की। गंदी छवि के राजनेताओं का साथ नहीं देने का वादा किया।