11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
ट्रैक पर दौड़ रही सूरतगढ़-जयपुर पैसेंजर, सिस्टम से गायब
Play video

ट्रैक पर दौड़ रही सूरतगढ़-जयपुर पैसेंजर, सिस्टम से गायब

-एनटीईएस पर नहीं मिल रही जानकारी
Google source verification

जोधपुर. सूरतगढ़ से जयपुर जानी वाली सवारी गाड़ी संख्या 59705 ट्रेन ट्रैक पर तो दौड़ रही है, लेकिन नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) की पटरी से गायब है। इसके चलते रोज यात्रियों को परेशानी हो रही है। यह गाड़ी सुबह 6 बजे सूरतगढ़ से जयपुर के लिए चलती है। लेकिन 15 अगस्त से नई समय सारिणी आते ही यह ट्रेन सिस्टम से गायब हो गई। जबकि डाउन जयपुर-सूरतगढ़ गाड़ी संख्या 59706 की सही जानकारी सिस्टम दे रहा है।

 

डीआरएम को किया ट्वीट

यात्री दीनदयाल बंग ने मण्डल रेल प्रबंधक (डीआरएम) जयपुर को ट्वीट कर 15 अगस्त को ही यह बता दिया था कि एनटीईएस में गाड़ी संख्या 59705 गायब है। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। 18 अगस्त को जयपुर डीआरएम को ट्वीट करने पर उन्होंने सीनियर डीओएम को कार्यवाही के लिए भेजा। जवाब में सीनियर डीओएम ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा ट्रेन को एनटीईएस पर जल्द अपडेट कर दिया जाएगा, लेकिन समाचार लिखे जाने तक अपडेट नहीं किया गया।