11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर, बाड़मेर, पाली और जालोर पर मेघ मेहरबान
Play video

जोधपुर, बाड़मेर, पाली और जालोर पर मेघ मेहरबान

- आज भी बना हुआ है हवा व बरसात का मौसम
Google source verification

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में मेघगर्जना के साथ बरसात हुई। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से बरसे बादलों से मानो किसी तूफानी बरसात का अहसास हो रहा था। जोधपुर में बीस मिनट में 8.5 मिलीमीटर पानी बरसा। सडक़ों पर बाळे चले। घरों से पनाळे चली। बाड़मेर के कई हिस्सों में मेघ मेहरबान रहे। पचपदरा में 40 मिमी और सिवाणा में 30 मिमी बरसात से निचले इलाकों में पानी भर गया। जैसलमेर के पोकरण, फतेहगढ़ में करीब एक इंच बरसात हुई। पाली में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। जालोर के रानीवाड़ा सहित कई कस्बों व गांवों में बिजली की चकाचौंध के साथ वर्षा हुई।