
जेके भाटी/जोधपुर. जोधपुरवासी अर्से से बारिश का इंतजार कर रहे थे। और आखिर शनिवार देर रात इंद्र देव ने शहरवासियों की सुन ली और इसके बाद शुरू हुआ बारिश का दौर। रविवार सुबह से हो रही बारिश से लोगों ने भीषण गर्मी के दौर को अलविद कहा और राहत की सांस ली। लेकिन यह खुशियां भी अधिक देर नहीं रही।बारिश के लगातार दौर ने भयावह तस्वीर पेश कर प्रशासन की पोल खोल कर रख दी।
जोधपुर के सरदारपुरा क्षेत्र (Sardarpura area of Jodhpur ) के गोल बिल्डिंग के पास स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल की पट्टियां गिर गईं। इस हादसे में अड़तालीस वर्षीय महिला की दबने से मौत ((Death of a woman in submergence) हो गई। हालांकि मकान के जर्जर होने के कारण नगर निगम ने यहां नोटिस चस्पा रखा था लेकिन परिवार की लापरवाही से एक जान चली गई। इसपर निगम ने मकान खाली करवाने की कार्रवाई की।
वहीं बनाड़ रोड के श्री राम अस्पताल के पीछे मिरासी कॉलोनी में मकान गिरने से दहशत फैल गई। इस घटना में चार लोग दब गए। हालांकि सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। दो बच्चों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। (Death of a child by drowning)
इसी तरह बनाड़ रोड के लवकुश नगर में भी एक मकान में दरारें (Damaged houses) आने से हडक़ंप मच गया। पुलिस ने समय रहते परिवारवालों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसों का सिलसिला यहीं नहीं थमा।
डीआरएम कार्यालय (DRM office) के बाहर गड्ढा होने से इसमें दो कारें धंस गई। जिन्हें खासी मशक्कत के बाहर निकाला जा सका तो वहीं खतरनाक पुलिया पर बीआरटीएस बस पानी में फंस गई। इसमें से यात्रियों को मुश्किल से बाहर निकाला गया। इस तरह की घटनाएं और क्षेत्रों से भी जानने को मिल रही है।
वहीं रविवार होने के कारण सूर्यनगरी के रहवासियों ने खुशनुमा बारिश का लुत्फ उठाया। लोगों ने अपने पसंदीदा व्यंजनों (favorite dishes) का स्वाद चखने के साथ ही प्राकृतिक झरनों का आनंद उठाया।
वहीं कुछ क्षेत्रों में सीवरेज ओवरफ्लो (overflow of sewerage) होने से हौदियों के ढक्कन कुछ इस तरह नजर आए जैसे पानी की चक्री चल रही हो।