
video credit : gautam udelia/जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्सों में बादलों का मौसम बना रहा। हालांकि जोधपुर शहर में सुबह तीखी धूप होने के साथ ही गर्मी से लोग परेशान रहे लेकिन दोपहर बाद घने बादलों की वजह से सूरजदेव के दर्शन न के बराबर हुए। फिर हल्की बरसात के बाद हुई तेज झमाझम से मौसम सुहावना हो गया। यकायक हुई तेज बारिश से परनाले बहने लगे। लेकिन उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा कर रख दिए। मौसम विभाग के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के बाद से बरसात का मौसम बनने की संभावना जताई गई थी और हुआ भी यही। शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। सड़के पानी से भीग गईं और वाहन चालकों को लाइटें जलाकर चलना पड़ा। सप्ताहांत में तीन चार दिनों तक हल्की बरसात हो सकती है, लेकिन मानसून को आपूर्ति कम होने से अभी भी अच्छी बारिश की उम्मीद कम जताई जा रही है। बादलों की वजह से शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई थी। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी बारिश का मौसम रहा।