
जोधपुर. बजट घोषणा के मुताबिक हाल ही जोधपुर नगर निगम में सफ ाई कर्मचारियों के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया का परिणाम अभी घोषित नहीं हो पाएगा। भर्ती प्रक्रिया को लेकर जोधपुर एवं जयपुर उच्च न्यायालय में अलग-अलग रिट पिटीसन दायर की गई थी। जयपुर पीठ ने याचिका का निस्तारण कर परिणाम घोषित करने की अनुमति दे दी है, लेकिन अभी राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर ने परिणाम घोषित करने पर लगी रोक को नहीं हटाया है।
न्यायालय के आदेश की अनुपालना में जोधपुर नगर निगम के सफ ाई कर्मचारियों की लॉटरी प्रक्रिया का परिणाम घोषित नहीं हो सकेगा। आयुक्त ओमप्रकाश कसेरा ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर बैंच से मिले आदेशों की अक्षरक्ष: अनुपालना में जो भी आदेश मिलेगा, उसकी पालना की जाएगी।
गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देश पर सफ ाई कर्मचारियों के 2075 पदों के लिए मेडिकल कॉलेज सभागार में 27 जून को लॉटरी प्रक्रिया हुई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर लॉटरी को गोपनीय रखने के लिए किसी भी कमेटी सदस्य ने परिणाम नहीं देखा और बिना लॉटरी परिणाम को प्रदर्शित किए सभी सदस्यों के हस्ताक्षर करवाए गए। परिणाम लिफ ाफे मे सीलबंद कर जिला कलक्टर रविकुमार सुरपुर के निर्देश पर राजकीय कोषालय में रखवाया था।