11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्काजाम, विरोध प्रदर्शन कर रखी अपनी मांगी
Play video

रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्काजाम, विरोध प्रदर्शन कर रखी अपनी मांगी

कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के दौरान बसों से सफर करने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Google source verification

जोधपुर. राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों की संयुक्त मोर्चों की ओर से प्रदेशव्यापी चक्काजाम हड़ताल का असर जोधपुर में देखने को मिला। राइकाबाग स्थित रोडवेज बस स्टैंड कार्यलय के बाहर श्रमिक संगठनों के सदस्यों ने सोमवार को हड़ताल कर विरोध जताया। जानकारी के अनुसार अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर उतर आए हैं। रोडवेज बचाओ-रोजगार बचाओ अभियान के तहत पिछले 5 महीनों में एक के एक बाद आंदोलन के कई चरणों के दौरान चल रही इस हड़ताल के जरिए सेवानिवृत कर्मचारियों को बकाया परिलाभ दिए जाने, बोनस व डीए देने, 7वें वेतन आयोग के अनुसार रोडवेज के वेतन-भत्ते आदि में संशोधन करने आदि मांगे रखी गई। इस दौरान कई रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे व सरकार विरोधी नारे लगाकर रोष जाहिर किया। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के दौरान बसों से सफर करने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।