12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
video : आमने-सामने हुए नामांकन भरने आए भाजपा के प्रत्याशी भंसाली व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राणावत के समर्थक, गर्माया माहौल
Play video

video : आमने-सामने हुए नामांकन भरने आए भाजपा के प्रत्याशी भंसाली व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राणावत के समर्थक, गर्माया माहौल

बात बढ़ती देख पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिर थोड़ी देर बाद भीड़ को तितर-बितर कर मामला शांत करवाया।
Google source verification

वीडियो : गौतम उडेलिया/जोधपुर. विधानसभा चुनावों को लेकर नामांकन भरने का दौर लगातार जारी है। इस बीच शनिवार को बीते कुछ माह पूर्व हुए छात्रसंघ चुनावों के माहौल की याद ताजा करवा दी। हुआ यूं कि भाजपा की ओर से शहर विस क्षेत्र से प्रत्याशी अतुल भंसाली अपना नामांकन दाखिल करने कलक्ट्रेट पहुंचे। वहीं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व निर्दलीय उम्मीदवार रवींद्र सिंह राणावत भी इसी क्षेत्र से नामांकन भरने के लिए पहुंचे। इस बीच इन दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने हो गए। इससे माहौल खासा गर्मा गया। दोनों के समर्थक सडक़ के दोनों छोर पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद एक दल की ओर से दूसरे दल पर छींटाकशी होने से तनातनी खासी बढ़ गई। हालांकि राणावत अपने समर्थकों को शांत करते हुए काबू करते हुए दिखे। बात बढ़ती देख पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिर थोड़ी देर बाद भीड़ को तितर-बितर कर मामला शांत करवाया।