10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के धरने पर नही दिखी सोशल डिस्टेंसिग…
Play video

भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के धरने पर नही दिखी सोशल डिस्टेंसिग…

धरने पर नजर आए सैंकड़ों कार्यकर्ता...
Google source verification

जोधपुर. जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया गया। जिसमे शहर व देहात जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक, वार्ड, युवक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सभी प्रकोष्ठ व पूर्व पार्षदों सहित समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह टोडासरा ने धरने पर 50 से ज्यादा कार्यकर्ता नही होने के लिए निर्देश दिए थे, लेकिन यहाँ सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता नजर आए, जिससे सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियां उड़ी।

वहीं बिना मास्क धरने पर बैठे लोगों का पुलिस की ओर से चालान करने पर युवाओं ने उनसे तकरार भी की। वरिष्ठ कांग्रेसी भी धरना स्थल पर एक दूसरे के नजदीक कुर्सी लगाकर बैठे नजर आए। वहीं महिलाएं सड़क पर बैठी नजर आई। ऐसे में युवाओं अर्धनग्न प्रदर्शन भी किया।